Thursday, 17 July 2014

रेल - गाड़ी

                       

                         
आओ बच्चों देखें रेल
इंजन और डिब्बों का मेल

एक- दूजे को पकड़ हैं चलते
ब्रेक लगे तो संग हैं रुकते

मानते सब गार्ड की बात
कभी छोड़ें उसका साथ

इसमें बैठें बहुत नर -नारी
सोते हुए भी करें सवारी

एक आते हैं टीटी अंकल
घूमें सब डिब्बों के अंदर

देखें टिकट तो करें सलाम
नहीं तो समझो काम तमाम

बिना टिकट  करना यात्रा
है जेल जाने का खतरा


           चारु
                 17/7/14







1 comment: