बच्चा-पार्टी

 ज़ालिम पढ़ाई 

उफ़! इस ज़ालिम पढ़ाई ने तो 
छीन लिया हमसे बचपन
मौज की आहुति से ही बस
हो रहा  शिक्षा का हवन😭

क्या सीखें,कितना सीखें 
चर्चा यही होती दिन रात 
त्योरी चढ़ जाती बड़ों की 😠
प्ले-टाइम की जो छेड़ो बात 

माँ मैडम क्यूरी और पापा
न्यूटन जैसे लगते हैं
जब देखो वे संग हमारे
प्रयोग करते रहते  हैं

स्कूल से घर आते ही हमें 
हॉबी क्लास ले जाते हैं
कभी कराटे,कभी कथक 
कभी रोबोटिक्स सिखवाते हैं  🤖

इतना भी काफ़ी नहीं तभी 
भेज देते हैं ट्यूशन में 
ताकि पूरी हो जाए ,कमी 
जो रह गई स्कूल में 😞

सुबह से शाम,घड़ी की सुई संग 
नाचें हम कठपुतली से 
लगता है जैसे कट्टी 
कर ली हो हम ने मस्ती से  😒

जाएँ कहाँ और किस के आगे
करें हम अपना दु:ख  बयान 
जिसे भी देखो, लिए  खड़ा है
हाथ में सीख के तीर कमान😕

प्रभु ,तुम ही कोई जुगत लगाओ 
इस जंजाल  से हमें बचाओ 
पर ज़रा जल्दी करना भगवन 
बीता जा रहा हमारा  बचपन 😉😁

                          चारु शर्मा 
                          3/10/2020 



शब्द -अर्थ (word-meaning)
ज़ालिम -क्रूर (cruel)
आहुति - यज्ञ या हवन में हवन सामग्री को अग्नि(agni) में डालना  (material offered to fire while doing havan)
हवन  - मंत्र  पढ़कर किसी देवी/देवता के लिए अग्नि में आहुति देना (offering prayers to God in front of fire)
चर्चा -वार्तालाप , विचारणा (discussion)
त्योरी - भौंह (eyebrow)
प्रयोग  - experiment
कठपुतली - puppet
जुगत -युक्ति , उपाय (tactic)
जंजाल - झंझट , झमेला (botheration)

मुहावरे (idioms)
त्योरी  चढ़ना - क्रोध/गुस्से से माथे में बल पड़ना ( frowning)


7 comments:

  1. एकदम बच्चों के मन की बात 👏👏😜

    ReplyDelete
  2. Very true and very well explained. Every household with kids can relate to it.

    ReplyDelete
  3. Waah very nice and apt in today's scenario!

    ReplyDelete
  4. बिल्कुल यही स्थिति है। पता ही नहीं चलता कौन किसे व्यस्त रख रहा है। बच्चे मम्मी-पापा को या मम्मी-पापा बच्चों को।

    ReplyDelete
  5. 😩😩😩😆😆😆
    Comical at the same time with a message 👍👍

    ReplyDelete
  6. haha!really love it...totally relatable

    ReplyDelete