Friday, 19 September 2025


 निमंत्रण 🙏


दरबार सज रहा है, अंबे का, तुम भी आना।

उर भाव भक्ति का औ, संग पत्र- पुष्प लाना।।


रखना हृदय को निर्मल, और पर्यावरण को भी।

उपयोग न हो प्लास्टिक, निज को स्मरण  कराना।।

दरबार सज रहा है, अंबे का तुम भी आना। 

उर भाव भक्ति का औ, संग पत्र- पुष्प लाना।।


माँ है पहाड़ों वाली, प्रकृति में निवास उसका।

प्लास्टिक का ढेर उस पर, है हमको नहीं लगाना।।

दरबार सज रहा है, अंबे का तुम भी आना।

उर भाव भक्ति का औ, संग पत्र- पुष्प लाना।।🙏🙏

-चारु शर्मा 

19/09/2025

🌿🍁🍀🌺🌸🪷🌸🌺🪻🌼☘️🌿



निमंत्रण कन्या-विवाह )

सजने-धजने की सुन लो जी, सब कर लो तैयारी। 
दुल्हन बनने जा रही है , प्यारी सुता हमारी।।  (२)

ऐसा सुयोग्य वर ढूँढ़ा  है, बाँछें  खिल जाएँगी। 
जोड़ी अदिति-आनंद की, सब का दिल ले जाएगी।।
ढोल, नगाड़े, शहनाई से, गूँजेंगी दिश  सारी। 
दुल्हन बनने जा रही है, लाडो अदिति हमारी।।

रखना स्मरण, विशेष दिन है, यह अप्रैल छब्बीस। 
हँसी - खुशी आना कुटुंबियों, देना स्नेहाशीष।।
आप सब की उपस्थिति से, सज जाएगी द्वारी। 
दुल्हन बनने जा रही है, ला Sडली S  हमारी।।

🙏💐😊💓

- चारु शर्मा 
12/04/2026 


 





1 comment:

  1. मां की कृपा तुम पर और तुम्हारे परिवार पर सदाबनीरहे

    ReplyDelete