Saturday, 28 September 2024

 नानी की कहानियाँ 











माँ, नानी की कहानियाँ  तो, हमें  पुरानी लगती हैं। 
तकनीकी, कंप्यूटर की ही बातें हम को जँचती हैं।।

हम हैं बच्चे नवीन युग के, फिर क्यों पीटें वही लकीर। 
सीख नित नए कौशल बदलें, अब हम दुनिया की तस्वीर।।

सच है बच्चो, कंप्यूटर, हम सब का ज्ञान बढ़ाता है। 
मानवता का पाठ लेकिन, मशीन को न आता है।।
 
नानी की बातें पुरानी , पाठ प्रेम का सिखलातीं।
नए जगत में जन-जन के, कल्याण का पथ दिखलातीं।।

कोमलता का स्पर्श इनमें ,भाव सदैव बड़ा सुंदर। 
प्रगति के पथ पर बढ़ना तुम, ले इसको मन के अंदर।।

-चारु शर्मा 
  

No comments:

Post a Comment