2. विश्व पेपर बैग दिवस (12 जुलाई )
मत फेंको इनको कचरे में ,
फिर प्रयोग में लाओ।
कर एकत्रित , निकट किसी
विक्रेता को दे आओ।।
इनका पुनः प्रयोग लगाएगा
प्लास्टिक पर अंकुश ,
संसाधन संरक्षित होंगे
और पर्यावरण खुश।। 😊
- चारु शर्मा
12/07/2023
12/07/2023
शब्द - अर्थ (word - meaning)
एकत्रित - इकट्ठा (collected)
अंकुश - control
संसाधन - resources
संरक्षित - conserved
1. अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (3 जुलाई )
घर से जाते मीत, संग थैला ले जाएँ।
पॉलिथीन की रीत, बंद अब हम करवाएँ।।
भू का घोटे श्वास, प्रदूषण यह फैलाती।
जीव-जंतु को ग्रास, काल का है बनवाती।।
- चारु शर्मा
03/07/2023
No comments:
Post a Comment