हम शिक्षित जन !👩🏻🎓👨🏻🎓
आगे-आगे अमेरिका और
पीछे-पीछे भागें हम 🏃🏻♀️🏃🏻🏃🏻♀️🏃🏻
हर आदत उसकी लपककर
अपनाते गरमा -गरम
उसकी देखा-देखी बदला
खान-पान,मिष्ठान भी
बोल-चाल के तौर-तरीके
रहन-सहन , परिधान भी
त्योहारों से लगे अधिक अब
वैलेंटाइन सुहाना 😍
हैलोवीन हुआ मन-भावन 👻💀
बाल-दिवस पुराना!
अपना नहीं कुछ भी भाए
अजब है रोग लगा रे
तन भारतीय रह गया
मन पाश्चात्य हुआ रे !
परिचय रहे सब से,किंतु हो
निज का सदा सम्मान
निज संस्कृति,भाषा देश की
शक्ति और पहचान
अपनी क्षमता को पहचानें
अपना हुनर निखारें
संपदा अपनी सहेजें
समयानुकूल सँवारें
करना नकल पश्चिम की
प्रगति का पर्याय नहीं हो
बढ़ें,उड़ें जग-नभ में किंतु
डोर स्वदेश ही की हो 🙏
चारु शर्मा
२४/०१/२०२२
Hum Prayaasrat hain! ����
ReplyDeleteBahut sundar 👌
ReplyDeleteBahut sundar Kavita hai👌👌👌
ReplyDelete