Sunday, 30 June 2019



आओ वृक्ष लगाएँ 

                   


कोई पथिक न धूप में झुलसे 
और न शीतल छाँव को तरसे 
राह को उसकी सुगम बनाएँ 
आओ वृक्ष लगाएँ 

कोई भूखे पेट न सोए 
अन्न के लिए न व्याकुल होए 
फलों से किसी की क्षुधा मिटाएँ 
आओ वृक्ष लगाएँ 

दिन प्रतिदिन बढ़ रहा प्रदूषण 
भाँति -भाँति के फैले संक्रमण 
चलो वायु को शुद्ध बनाएँ 
आओ वृक्ष लगाएँ 

बढ़ रहे  कॉन्क्रीट  के जंगल 
तप रही भू , हिमनद रहे पिघल 
तापमान संतुलित कराएँ  
प्रलय से पृथ्वी को बचाएँ 
आओ वृक्ष लगाएँ 

                       चारु शर्मा 
                       ३०/६/२०१९ 



शब्द - अर्थ  ( word -meaning)

पथिक - रास्ता चलनेवाला, राही (wayfarer, passerby)
सुगम - सहज जाने योग्य,आसान ( easy to go on,accessible)
क्षुधा - भूख (hunger)
प्रदूषण - दोषयुक्त बनाना (pollution)
संक्रमण - रोग, कीटाणु आदि का फैलना (infection)
कॉन्क्रीट - निर्माण कार्य में प्रयुक्त(use) होने वाला एक पदार्थ  (concrete)
भू        -   पृथ्वी, धरती (earth)
हिमनद - ग्लेशियर (glacier)
प्रलय - सर्वनाश ,नष्ट होना (disaster,calamity)

9 comments: