कसरत
कसरत करते हम रोज़ाना
और हमेशा रहते मस्त
रहता अपना तन फुर्तीला,
सदा लचीला और स्वस्थ
मन प्रसन्न रहता है हरपल
काम सभी लगते रुचिकर
कभी ऊर्जा कम न होती
बुद्धि भी होती प्रखर
कसरत हमें सुडौल बनाती
फबता हम पर हर परिधान
इठलाते फिरते हम दिनभर
शान से अपना सीना तान !
चारु शर्मा
२४/१/१६
शब्दार्थ (word meaning):
तन - शरीर (body)
लचीला - जो आसानी से मुड़ सके (flexible)
लचीला - जो आसानी से मुड़ सके (flexible)
रुचिकर - प्रिय , अच्छा लगने वाला (interesting)
प्रखर - तेज़ (sharp)
सुडौल - सुन्दर बनावट वाला (shapely)
फबता - सजता , सुन्दर लगता (looks good )
परिधान - वस्त्र (dress)
Nice poem , very good usage of vocabulary and expression.
ReplyDeleteDr. Prerna Sharma, Language Trainer, Kings College London
Very Good Attempt. Keep Going..
ReplyDeleteDr Sharda Sharma
kitne time baad aise pyari si simple si poem mili hai.. bhabhi bachpan ki yaad aa gayi.. jaisi hum padha karte the
ReplyDeleteThankyou Khushbu😊
DeleteThe poem is in rhythm and easy to learn for kids.
ReplyDeleteThankyou Abhilasha😊
Delete