Thursday, 3 December 2015

स्त्रीलिंग - पुल्लिंग


एक दिन मैं और मेरी कुछ सहेलियाँ (friends),जिनकी मातृभाषा हिंदी नहीं है,विभिन्न  भाषाओं को लेकर हँसी - मज़ाक कर रही थीं। बातों-बातों में स्त्रीलिंग-पुल्लिंग का ज़िक्र चल पड़ा। वे सब सहज भाव से हिंदी बोलती हैं फिर भी उन्हें इस बात को लेकर सदैव संशय(doubt) रहता है कि जो शब्द वे बोल  रही हैं  वह स्त्रीलिंग है अथवा पुल्लिंग। इसी कारणवश उनमें से एक ने मुझ से पूछा , "चारु !  हिंदी में life  feminine है या  masculine?" मैंने हँस कर उत्तर दिया , "दोनों !.... जीवन होता है और ज़िन्दगी होती है। तुम्हें  जो ठीक लगे उसका प्रयोग करो। 

यह सुन कर मेरी दूसरी सहेली बोली , " फिर तो ऐसे बहुत से शब्द होंगे?" मैंने कहा , "हाँ " और उसी बात से प्रेरित(inspire) हो कर मैंने आप सभी के लिए, जो हिंदी में रुचि रखते हैं और उसका प्रयोग करते हैं, कुछ ऐसे शब्द  ढूँढ़े हैं जो हमारे दैनिक (daily) जीवन में प्रयुक्त (use)होते हैं और उनके कुछ पर्यायवाची (synonym) शब्द विपरीत लिंग के होते हैं। आप को इन में से जो भी उचित लगें , उनका प्रयोग करें ! :) 


       स्त्रीलिंग -
 शब्द
 पुल्लिंग पर्यायवाची
English
            उदाहरण
अंतरात्मा  - ज़मीर
Conscience
अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनो।  
अपने ज़मीर की आवाज़ सुनो। 
अनुभूति  - एहसास, अनुभव
Feeling
यह जानकर मुझे ख़ुशी की अनुभूति हुई ।  

यह जानकर मुझे ख़ुशी का एहसास हुआ । 

आँखें    -   नयन, नेत्र , चक्षु
Eyes
मीना की आँखें बहुत सुन्दर हैं।  

मीना के  नयन बहुत सुन्दर हैं।
आँधी  -  अंधड़
Storm
तेज़  आँधी  आ रही है।  
तेज़ अंधड़ आ रहा है। 
आकृति - रूप,गढ़न,आकार
Shape
उसकी सुंदर आकृति देख कर सब दंग  रह 
           गए। 
उसका सुंदर रूप देख कर सब दंग रह गए। 
आज्ञा    -  आदेश, हुक्म
Order
राजा ने सेनापति को आज्ञा दी।  
राजा ने सेनापति को आदेश  दिया। 
आत्मीयता  - अपनापन
Affinity
उन्होंने बड़ी आत्मीयता से बात की।   
उन्होंने  बड़े अपनेपन से बात की। 
आदत   -  स्वभाव
Nature
ऐसा करना तो उसकी आदत है। 
ऐसा करना तो उसका स्वभाव  है। 
आपत्ति  -  एतराज़
Objection
उसने इस बात पर आपत्ति जताई। 
उसने इस बात पर एतराज़ जताया।   
आबोहवा  - मौसम,वातावरण
climate,
 environment
वहाँ  की आबो हवा उसे रास आ गई ।  
वहाँ  का मौसम  उसे रास आ गया। 
आसक्ति   -  लगाव ,अनुराग
Attachment
अत्यधिक आसक्ति दुख देती है।  
अत्यधिक  लगाव दुख देता है। 
आवाज़  -  स्वर
Sound
कोयल की आवाज़ सुनाई दी।  
कोयल का स्वर सुनाई दिया। 
इच्छा   - अरमान
Desire
मेरी इच्छा है कि मैं यूरोप  घूमूँ ।
मेरा अरमान है कि मैं यूरोप घूमूँ । 
इज़्ज़त - सम्मान
Respect
विद्वान व्यक्ति की  सब इज़्ज़त  करते
विद्वान व्यक्ति  का सब सम्मान करते हैं।             
उत्पत्ति  - उद्गम, जन्म
Origin
गंगा की उत्पत्ति गोमुख से हुई है। 
            गंगा का उद्गम गोमुख से हुआ है। 
उमंग -  उल्लास , उत्साह
Enthusiasm
मोहन  के मन में कुछ नया करने की उमंग है।
मोहन के मन में कुछ नया करने का उत्साह है।
ऋतु - मौसम   
Season

         जुलाई-अगस्त में यहाँ वर्षा ऋतु होती है।
 जुलाई अगस्त में यहाँ बारिश का मौसम होता है।

                                                                                                                                                                 

स्त्रीलिंग
शब्द
-    पुल्लिंग
पर्यायवाची
English
            उदाहरण
कठिनाई - संकट
difficulty
नया काम करने में कुछ तो कठिनाई आती ही है।
नया काम करने में कुछ तो संकट आता ही है।  
कद-काठी  - आकार,
                    डील -डौल 
shape
उसकी कद -काठी तुम से बड़ी  है।
उसका आकार तुम से बड़ा है। 
कमी - अभाव
 shortage/scarcity
उसके पास किसी चीज़ की कमी नहीं है।
उसके पास किसी चीज़ का अभाव नहीं है।  
कसम वादा, वचन 
             
promise
राजू ने कसम खाई कि वह फिर कभी झूठ नहीं बोलेगा।
राजू ने वादा किया कि वह फिर कभी झूठ नहीं बोलेगा।   
राजू ने  वचन दिया कि वह फिर कभी झूठ नहीं बोलेगा। 
कसरत -व्यायाम
exercise
 स्वस्थ रहने के लिए हमें कसरत करनी चाहिए।स्वस्थ रहने के लिये हमें व्यायाम करना चाहिए।   
कला -गुण ,हुनर
art
उसके पास सब लोगों को खुश रखने की कला है।
उसके पास/उसमें  सब लोगों को खुश रखने का गुण है। 
काया -शरीर, तन
body
उसे अपनी सुन्दर काया पर बहुत घमंड है।
उसे अपने सुन्दर शरीर पर बहुत घमंड है। 
कारीगरीहुनर,कौशल
skill
यह कारीगरी तो केवल समीर को आती है।
यह हुनर / कौशल  तो केवल समीर को आता  है।       
क़िस्मतमुक़द्दर,भाग्य 
fate/luck
जूही की क़िस्मत बुलंद है।
जूही का मुकद्दर बुलंद है।    
कीर्तियश
fame
उसकी कीर्ति दूर -दूर तक फैली।
उसका यश दूर -दूर तक फैला। 
क़ुरबानी -बलिदान
sacrifice
भारत की आज़ादी के लिए बहुत लोगों ने क़ुरबानी दी है।
भारत की आज़ादी के लिए बहत लोगों ने बलिदान दिया है। 
कुशलता -कौशल
skill
किसी काम के लगातार अभ्यास से उसमें कुशलता बढ़ती है।
किसी काम के लगातार अभ्यास से उसमें कौशल बढ़ता है।  
कोशिश -प्रयास,प्रयत्न 
effort
थोड़ी और कोशिश करो 
थोड़ा और प्रयास/प्रयत्न  करो।   
कृतज्ञता -आभार
thankfulness
 मोहन ने राजू की जान बचाई तो उसने मोहन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कीजताई
मोहन ने राजूकी जान बचाई तो उसने मोहन के प्रति आभार व्यक्त किया / जताया।  
कृपा - उपकार,एहसान
 grace/favour
इस कठिन समय में मेरी मदद कर कर आपने मुझ पर बहुत कृपा की है।
इस कठिन समय में मेरी मदद कर कर आपने मुझ पर बहुत उपकार /एहसान किया है। 
क्षति -नुकसान
damage/loss
भूकम्प आने से इमारतों को बहुत क्षति पहुँचीहुई 
भूकम्प आने से इमारतों को बहुत नुकसान  पहुँचाहुआ           
क्षमता - सामर्थ्य
capability
अपनी क्षमता को पहचानो।
अपने सामर्थ्य को पहचानो।
                                                                                                                                                    



 स्त्रीलिंग शब्द
पुल्लिंग 
पर्यायवाची
English
            उदाहरण
ख़बर
 समाचार
 news
 आज क्या नई ख़बर है?
 
आज क्या नया समाचार है?
खिल्ली
 उपहास, मज़ाक
 derision 
राजू का कद छोटा होने के कारण गाँव वाले उसकी खिल्ली उड़ाते हैं 
राजू का कद छोटा होने के कारण गाँव वाले उसका उपहास / मज़ाक उड़ाते हैं। 
ख़ुशक़िस्मती
सौभाग्य
good luck
 यह मेरी ख़ुशक़िस्मती है कि  मेरी आप से मुलाक़ात हुई।
यह मेरा सौभाग्य है कि मेरी आप से मुलाक़ात हुई। 
ख़ुशी
हर्ष 
 happiness
यह जान कर मुझे बहुत ख़ुशी हुई।
यह जानकार मुझे बहुत हर्ष हुआ। 
गंभीरता
गाम्भीर्य
seriousness
इस बात की गंभीरता को समझो।
इस बात के गाम्भीर्य को समझो। 
ग़द्दारी
विश्वासघात
betrayal
मंत्री ने राजा के साथ गद्दारी की।
मंत्री ने राजा के साथ विश्वासघात किया।  
गुज़ारिश
निवेदन, आग्रह
request
मेरी अनिल जी से गुज़ारिश है कि वे मंच पर आएँ।
मेरा अनिल जी से निवेदन /आग्रह है कि वे मंच पर आएँ। 
ग्लानि
पछतावा, पश्चात्ताप
remorse
राजीव को गुस्से में कही हुई अपनी बात पर बहुत ग्लानि हुई।
राजीव को गुस्से में कही हुई अपनी बात पर बहुत पछतावा हुआ। 
चंचलता, चपलता 
चुलबुलापन
naughtiness
नन्हे आरव ने अपनी चंचलता से सब का मन मोह लिया।
नन्हे आरव ने अपने चुलबुलेपन से सबका मन मोह लिया। 
चढ़ाई
आक्रमण, हमला
 attack
सम्राट अशोक ने कलिंग पर चढ़ाई कर दी और विजय प्राप्त की।
राजा अशोक ने कलिंग पर आक्रमणहमला  कर दिया और विजय प्राप्त की। 
चिकित्सा
उपचार,इलाज
treatment
मनीष की किसी अच्छे हस्पताल में चिकित्सा कराओ।  मनीष का किसी अच्छे हस्पताल में उपचार / इलाज कराओ। 
चिट्ठी
 पत्र
 letter
बेटे की चिट्ठी पढ़ कर माँ बहुत खुश हुई।
बेटे का पत्र पढ़ कर माँ बहुत खुश हुई। 
चिड़िया
पक्षी, पंछी
bird
मेरे बगीचे में एक सुन्दर चिड़िया आयी है
मेरे बगीचे में एक सुन्दर पक्षी /पंछी आया है। 
चुन्नी
दुपट्टा
stole
इस सलवार कमीज़ के साथ नीली चुन्नी अच्छी लगेगी।
इस सलवार कमीज़ के साथ नीला दुपट्टा अच्छा लगेगा। 
चेतना
होश
consciousness
जब उसकी चेतना वापस आई तो उसने अपने माता -पिता से बात की / करी।
जब उसको  होश आया तो उसने अपने माता- पिता से बात करी। 
चेष्टा
प्रयास,प्रयत्न
effort
थोड़ी और चेष्टा करो।
थोड़ा और प्रयास /प्रयत्न करो। 
चोटी
शिखर
peak
आज वह अपनी मेहनत से सफलता की चोटी पर है।
आज वह अपनी मेहनत से सफलता के शिखर पर है। 
छवि
रूप
image
हमारे मन में ईश्वर की बहुत सुन्दर छवि है।
हमारे मन में ईश्वर का बहुत सुन्दर रूप  है। 
छुट्टी
अवकाश
holiday/leave
आज दफ्तर की छुट्टी है। आज दफ्तर का अवकाश है।
मैंने आज दफ्तर से छुट्टी ली है। मैंने आज दफ्तर से अवकाश  लिया है।  
जगह
स्थान ,स्थल
place
यह पूजा करने की जगह है।
यह पूजा करने का स्थान है। 
जन्नत
स्वर्ग
heaven
नेक काम करोगे तो जन्नत मिलेगी।
नेक काम करोगे तो स्वर्ग मिलेगा। 
जान
प्राण
life
उसकी तो डर के मारे जान निकली जा रही है।
उसके तो डर के मारे प्राण निकले जा रहे हैं।
(
जान  एकवचन है और प्राण बहुवचन और ज़्यादातर इनका ऐसे ही प्रयोग(use) किया जाता है। )
जान-पहचान 
परिचय 
(acquaintance)
हमारी उनके परिवार से बहुत वर्षों से जान-पहचान है।
हमारा उनके परिवार से बहुत वर्षों से परिचय है।
ज़िन्दगी
जीवन
life
हमारी सोच हमारी ज़िन्दगी की दिशा निर्धारित (determines)करती है।
हमारी सोच हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है।    
 जिज्ञासा
कौतूहल
curiosity
उसके मन में लड़ाकू विमान देखने की जिज्ञासा थी।
उसके मन में लड़ाकू विमान देखने का कौतूहल था। 
जुदाई
वियोग
separation
राजा दशरथ अपने पुत्र राम की जुदाई सह सके।
राजा दशरथ अपने पुत्र राम का वियोग सह सके। 
झिझक
 संकोच
hesitation
उसे विदेशियों से बात करने में झिझक होती है।
उसे विदेशियों से बात करने में संकोच होता है। 
ठिठोली
 मज़ाक
joke
बुरा मत मानो, मैंने तो तुमसे ठिठोली की थी।
बुरा मत मानो ,मैंने तो तुमसे मज़ाक किया था। 
डगर
रास्ता ,          पथ,मार्ग
path
गाँधी  जी हमेशा सच्चाई की डगर पर चले।
गाँधी जी हमेशा सच्चाई के मार्ग /पथ/रास्ते पर चले।  




स्त्रीलिंग शब्द
पुल्लिंग 
पर्यायवाची
English
                उदाहरण
तंदुरुस्ती
स्वास्थ्य
health,fitness
व्यायाम करते रहने से हमारी तंदुरुस्ती ठीक रहती है।
व्यायाम करते रहने से हमारा स्वास्थ्य  ठीक रहता है। 
तक़दीर
भाग्य, मुक़द्दर
fate,luck
उसकी तक़दीर बहुत अच्छी है।
 
उसका भाग्य / मुकद्दर बहुत अच्छा है। 
तक़लीफ़
कष्ट
problem
तुम बेहिचक मुझे अपनी तकलीफ़  बताओ।
तुम बेहिचक मुझे अपना कष्ट बताओ। 
तपस्या
तप
very hard work with reverence
.रावण की तपस्या से प्रसन्न हो कर भगवान शिव ने उसे वरदान दिया।
रावण के तप से प्रसन्न हो कर भगवान शिव ने उसे वरदान दिया।; . उसने इतनी बड़ी कंपनी खड़ी करने के लिए बहुत तपस्या करी है। ; उसने इतनी बड़ी कम्पनी खड़ी करने के लिए बहुत तप करा है। 
तबीयत
स्वास्थ्य
health
उसकी तबीयत ठीक नहीं है।
उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। 
तबीयत
जी,मन,दिल
to have interest
आजकल उसकी किसी काम में तबीयत नहीं लगती।
आजकल उसका किसी काम में जी /मन/दिल नहीं लगता।
तबीयत
मिज़ाज
temperament
सँभल कर बात करना,साहब बड़ी गर्म तबीयत के इंसान हैं।
सँभल कर बात करना, साहब बड़े गर्म मिज़ाज के इंसान हैं। 
तमीज़
सलीका,ढंग
manners
उसे तो बात करने की तमीज़ ही नहीं है।
उसे तो बात करने का सलीका/ढंग ही नहीं आता। 
तरकीब
उपाय,हल
idea,solution
तुम्हारी सुझाई (suggested) हुई तरकीब काम कर गयी!
 
तुम्हारा सुझाया (suggested) हुआ उपाय / हल काम कर गया!
तसल्ली
इत्मीनान
satisfaction,assuredness
जब तुम ख़ुद देखोगे तो तुम्हें तसल्ली हो जाएगी।
जब तुम ख़ुद देखोगे तो तुम्हें इत्मीनान हो जाएगा। 
तसल्ली
इत्मीनान
leisurely
अभी मैं व्यस्त हूँ, कभी तसल्ली से बात करेंगे।
अभी मैं व्यस्त हूँ , कभी इत्मीनान से बात करेंगे।  
तसवीर/तस्वीर 
चित्र
Picture, photo
तुम्हारी तसवीर बहुत सुन्दर है।
तुम्हारा चित्र बहुत सुन्दर है। 
तृप्ति
संतोष
satisfaction
इतना अच्छा भोजन कर के  उन्हें  बहुत तृप्ति मिली / हुई।
इतना अच्छा भोजन कर के उन्हें  बहुत संतोष मिला/हुआ। 
ताकत
बल
strength
हाथी के शरीर में बहुत ताकत होती है।
हाथी के शरीर में बहुत बल होता है। 
तारीख़
दिनांक
date
आज की तारीख़ बताना।
आज का दिनांक बताना। 
दया
तरस/रहम
pity,mercy
बूढ़े आदमी की दुर्दशा(बुरी हालत) देख कर मुझे उस पर दया  गयी।
बूढ़े आदमी की दुर्दशा देख कर मुझे उस पर तरस /रहम  गया। 
दास्तान /दास्ताँ
वृत्तान्त / किस्सा 
story
व्यापारी ने बीरबल को अपने घर में हुई चोरी की पूरी दास्तान कह सुनाई।
व्यापारी ने बीरबल को अपने घर में हुई चोरी का पूरा वृत्तांत कह सुनाया। 
दिक़्क़त
कष्ट
problem
आप को यहाँ आने में कोई दिक्क़त तो नहीं हुई?
आप को यहाँ आने में कोई कष्ट तो नहीं हुआ?
दिल्लगी
मज़ाक
jest
बुरा मत मानो, मैंने तो दिल्लगी की थी।
बुरा मत मानो, मैंने तो मज़ाक किया था।
दुर्घटना
हादसा
accident, mishap
यदि सावधानी नहीं बरती तो दुर्घटना हो सकती है।
यदि सावधानी नहीं बरती तो हादसा हो सकता है। 
दुनिया
संसार
world
यह दुनिया बड़ी अनोखी है। 
यह संसार बड़ा अनोखा है।  
दुविधा
असमंजस
dilemma
वह बड़ी दुविधा में था।
वह बड़े असमंजस में था। 
दूरी
फ़ासला
distance
मेरे घर और विद्यालय के बीच में २० कदम की दूरी   है।
मेरे घर और विद्यालय के बीच में २० कदम का फासला है।  
देर
विलम्ब
delay
आप को आने में देर हो गई।
आप को आने  में विलम्ब हो गया।  
देह
शरीर
body
अपनी देह को स्वस्थ रखो।
 
अपने शरीर को स्वस्थ रखो। 
दौलत
धन
money, wealth
यह सारी दौलत यहीं रह जाएगी।
यह सारा धन यहीं रह जाएगा।
धीरता
धैर्य
patience
इतनी धीरता तो कुछ ही लोगों में होती है।  
इतना धैर्य तो कुछ ही लोगों में होता है। 
ध्वनि
स्वर
sound
बाग में कोयल की ध्वनि सुनाई दी।
बाग में कोयल का स्वर सुनाई दिया। 
नीयत
ईमान
honesty,integrity
ज़रा से धन के लिए अपनी नीयत मत खराब करो।
ज़रा से धन के लिए अपना ईमान मत खराब करो। 
नियति
भाग्य,मुक़द्दर
fate
उसने मेहनत तो बहुत की मगर शायद यही उसकी नियति है।
उसने मेहनत तो बहुत की मगर शायद यही उसका मुक़द्दर /भाग्य है। 
परंपरा
रिवाज़
tradition
यह इस समुदाय (community) की परंपरा है।
यह इस समुदाय का रिवाज़ है।
परछाईं,प्रतिच्छाया
प्रतिबिम्ब,अक्स
reflection
उसने पानी में अपनी परछाईं देखी।
उसने पानी में अपना प्रतिबिम्ब देखा। 
परवरिश
पालन पोषण
upbringing
उसकी परवरिश उसकी मौसी ने की है।
उसका पालन पोषण उसकी  मौसी ने किया है।     
परिणति
परिणाम,नतीजा,अंत 
consequence
इस काम की यही परिणति होगी। 
इस काम का यही परिणाम / नतीजा / अंत होगा
परिस्थिति
हाल
situation,scenario
मुझे पता है कि वहाँ की परिस्थिति कैसी है।
मुझे पता है कि वहाँ का हाल कैसा है। 
परिस्थितियाँ
हालात
circumstances
जैसे ही परिस्थितियाँ सुधरींलोग वापस आने लगे ।
जैसे ही हालात सुधरे,लोग वापस आने लगे। 
परीक्षा
इम्तिहान
exam,test
यह तुम्हारी परीक्षा की घड़ी है।
यह तुम्हारे इम्तिहान की घड़ी है। 
परेशानी
कष्ट
problem
आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
आपको कोई कष्ट नहीं होगा। 
पिस्तौल
तमंचा
pistol
उस आदमी के हाथ में पिस्तौल थी।
उस आदमी के हाथ में तमंचा था। 
पीड़ा
दर्द
pain
मैं तुम्हारी पीड़ा समझ सकता हूँ।
मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूँ। 
पूँजी
धन
wealth
उसने कड़ी मेहनत कर के इतनी पूँजी जमा करी है।
उसने कड़ी मेहनत कर के इतना धन जमा किया है। 
प्रतिज्ञा
प्रण,संकल्प
pledge, vow
उसने प्रतिज्ञा की कि वह कभी विवाह नहीं करेगा।
उसने प्रण /संकल्प  किया कि वह कभी विवाह नहीं करेगा। 
प्रचुरता
आधिक्य
abundance
उस देश में तेल के कुओं की प्रचुरता है।
उस देश में तेल के कुओं का आधिक्य है। 
प्रतीक्षा
इंतज़ार
wait
हमें थोड़ी और प्रतीक्षा करनी चाहिए।
हमें थोड़ा और इंतज़ार करना चाहिए। 
प्रथा
रिवाज़
custom, tradition
यह प्रथा बहुत वर्षों से चली  रही है।
यह रिवाज़ बहुत वर्षों से चला  रहा है। 
प्रीति
प्रेम
love
उनके परिवार के सदस्यों की आपसी प्रीति औरों के लिए मिसाल है।
उनके परिवार के सदस्यों का आपसी प्रेम औरों के लिए मिसाल है। 
बढ़ोतरी
इज़ाफ़ा
increase
शिक्षित महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
शिक्षित महिलाओं की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। 
बनावट
दिखावा,आडम्बर,ढोंग
pretention
उसके व्यवहार(behaviour) में बनावट झलकती है।
उसके व्यवहार में दिखावाढोंग झलकता है। 
बहस
विवाद
debate, arguement
इस बात को ले कर उन दोनों के बीच में बहस छिड़ गयी।
इस बात को ले कर उन दोनों के बीच में विवाद  छिड़ गया। 
बहादुरी
साहस
bravery
उसकी बहादुरी की दाद देनी पड़ेगी!
उसके साहस की दाद देनी पड़ेगी!
बातचीत
वार्तालाप
conversation,dialogue
आज दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने बातचीत की।
आज  दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वार्तालाप किया। 
बीमारी
रोग
disease
पता नहीं उसे क्या बीमारी हुई है।
पता नहीं उसे क्या रोग हुआ है। 
बुराई
दोष,अवगुण
flaw,defect
उसे राजू में कोई बुराई नज़र नहीं आती।
उसे राजू में कोई दोष / अवगुण  नज़र नहीं आता। 
बेइज़्ज़ती
अपमान
insult
धनानन्द ने भरी सभा में चाणक्य की बेइज़्ज़ती की।
धनानंद ने भरी सभा में चाणक्य का अपमान किया। 
भलाई 
कल्याण
welfare
मदर टेरेसा ने लोगों की भलाई के लिए कार्य किया।
मदर टेरेसा ने लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया।  
भीड़
हुजूम
crowd
प्रधानमंत्री को देखने  के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
भोर
सवेरा,प्रभात
morning
उठो बेटाभोर हो गई।
उठो बेटासवेरा /प्रभात हो गया। 
ममता
वात्सल्य
motherly love
बच्चे को देखकर माँ की ममता उमड़ पड़ी।
बच्चे को देख कर माँ का वात्सल्य उमड़ पड़ा। 
मिठाई
मिष्ठान
sweet
थोड़ी मिठाई और लीजिए।
थोड़ा मिष्ठान और लीजिए।  
मिसाल
उदाहरण
example
धावकों (runners)को मिल्खा सिंह और पी.टी. उषा की मिसाल दी जाती है।
धावकों को मिल्खा सिंह और पी. टी. उषा का उदाहरण दिया जाता है। 
मुसीबत
संकट
problem
हिम्मत रखो,यह मुसीबत भी टल जाएगी।
हिम्मत रखो, यह संकट भी टल जाएगा। 
मृत्यु,मौत
निधन, देहांत,देहावसान
death
कल रात उनकी मृत्यु / मौत हो गई।
कल रात उनका निधन / देहांत/देहावसान हो गया। 
मेहनत
श्रम,परिश्रम
hard work
तुम्हारी मेहनत रंग लाएगी।
तुम्हारा परिश्रम रंग लाएगा।
रचना
निर्माण
creation
ईश्वर ने इस संसार की रचना की है।
ईश्वर ने इस संसार का निर्माण किया है। 
रवानगी
प्रस्थान
departure
कल सुबह सात बजे भारतीय टीम की लन्दन के लिए रवानगी होगी।
कल सुबह सात बजे भारतीय टीम का लंदन के लिए प्रस्थान होगा। 
राह
रास्ता, मार्ग, पथ
path,way, route
जो राह तुमने चुनी है वह बहुत कठिन है।
जो रास्तामार्ग / पथ  तुमने चुना है  वह बहुत कठिन है। 
रीति
रिवाज़
custom, tradition
यह हमारी बरसों पुरानी रीति है।
यह हमारा बरसों पुराना रिवाज़ है।  
रुकावट
अवरोध
obstruction, blockage
इस काम में आने वाली किसी भी रुकावट से घबराना मत।
इस काम में आने वाले किसी भी अवरोध से घबराना मत।  
रुचि
शौक
hobby, interest
टेनिस खेलना उसकी रूचि है। /उसकी टेनिस खेलने में रुचि है।
टेनिस खेलना उसका शौक है। / उसे टेनिस खेलने का शौक है। 
रोशनी
प्रकाश
light
सूर्य की रोशनी हमारे लिए लाभदायक है।
सूर्य का प्रकाश हमारे लिए  लाभदायक है।   
लड़ाई
झगड़ा
fight
उन दोनों बच्चों में एक खिलौने के कारण लड़ाई हो गयी
उन दोनों बच्चों में एक खिलौने के कारण झगड़ा हो गया। 
लड़ाई
युद्ध
battle,war
पानीपत की पहली लड़ाई सन १५२६ (1526 ) में हुई थी।
पानीपत का पहला युद्ध सन १५२६ (1526 )में हुआ था। 
लालसा
अरमान
desire
उसके मन में अमीर आदमी बनने की लालसा है।
उसके मन में अमीर आदमी बनने का अरमान है। 
लाश
शव
dead body,corpse
पुलिस को सड़क के किनारे एक लाश मिली।
पुलिस को सड़क के किनारे एक शव मिला।  
लोलुपता
लालच
greed
इतनी लोलुपता अच्छी नहीं।
इतना लालच अच्छा नहीं। 
वजह
कारण,मकसद
reason, purpose
तुम्हारे यहाँ आने की क्या वजह है?
तुम्हारे यहाँ आने का क्या कारण / मकसद है?
विपदा
संकट
problem, calamity
उस के सामने एक और विपदा खड़ी हो गयी है।
उस के सामने एक और संकट खड़ा हो गया है। 
विरक्ति
वैराग्य
tedium, mortification
उसे पारिवारिक जीवन से विरक्ति हो गई है।
उसे पारिवारिक  जीवन से वैराग्य हो गया है। 
वीरता
शौर्य,पराक्रम
valour, gallantry
राजा अपनी वीरता के लिए प्रसिद्ध था।
राजा अपने शौर्य  / पराक्रम के लिए प्रसिद्ध था। 
वृत्ति
स्वभाव
nature
उसकी वृत्ति तुमसे भिन्न (different)है।
उसका स्वभाव तुमसे भिन्न है। 
वृद्धावस्था
बुढ़ापा
old age
उसकी वृद्धावस्था ने उसके शरीर को कमज़ोर कर दिया है।
उसके बुढ़ापे ने उसके शरीर को कमज़ोर कर दिया है। 
वृद्धि
इज़ाफ़ा
increase
इस साल उत्तीर्ण (pass)छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है।
इस साल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है। 
व्यवस्था
इंतज़ाम,प्रबंध
arrangement
वहाँ ठहरने के लिए अच्छी व्यवस्था है।
वहाँ ठहरने के लिए अच्छा इंतज़ाम / प्रबंध है। 
शंका
संशय
doubt
मुझे इस बात के बारे में थोड़ी शंका है।
मुझे इस बात के बारे में थोड़ा संशय है।  
शक्ति
बल
strength
हमारी एकता (unity)ही हमारी शक्ति  है।
हमारी एकता ही हमारा बल है।
शपथ
प्रण,संकल्प
oath,pledge
सैनिक ने देश के प्रति वफ़ादार रहने की शपथ ली।
सैनिक ने देश के प्रति वफ़ादार रहने का प्रण  / संकल्प लिया।  
शादी
विवाह
marriage
अगले महीने उसकी शादी है।
अगले महीने उसका विवाह है। 
शिक्षा
सबक
lesson
यह शिक्षा मुझे सदा याद रहेगी।
यह सबक मुझे सदा याद रहेगा। 
शैली
तरीका,ढंग
style
उसकी गायन शैली सबको पसंद आती है।
उसके गाने का तरीका सबको पसंद आता है। 
संतुष्टि
संतोष
satisfaction
स्वादिष्ट खाना खा कर उसे बहुत संतुष्टि हुई।
स्वादिष्ट खाना खा कर उसे बहुत संतोष हुआ। 
संपत्ति
धन
wealth
उसने अपनी सारी संपत्ति गरीबों में बाँट दी।
उसने अपना सारा धन गरीबों में बाँट दिया। 
सच्चाई
सच ,सत्य
truth
सच्चाई अक्सर कड़वी होती है।
सच / सत्य अक्सर कड़वा होता है। 
समर्थता
सामर्थ्य
ability
उसमें यह काम करने की समर्थता है।
उसमें यह काम करने का सामर्थ्य है। 
सांत्वना
दिलासा,ढाढ़स
consolation, solace
मेरी बातों से उसे सांत्वना मिली।
मेरी बातों से उसे दिलासा मिला  / उसका ढाढ़स बँधा। 
सीख
सबक
lessson
इस बात से तुम्हें क्या सीख मिली? 
इस बात से तुम्हें क्या सबक मिला?
सुंदरता
सौंदर्य
beauty
उसे अपनी सुंदरता पर बहुत घमंड है।
उसे अपने सौंदर्य पर बहुत घमंड है। 
सुबह
सवेरा,प्रभात
morning
हर सुबह एक नयी आशा लेकर आती है।
हर सवेरा / प्रभात एक नयी आशा लेकर आता है। 
सुविधा
आराम
convenience
कार से जाने में आपको सुविधा रहेगी।
कार से जाने में आपको आराम रहेगा। 
सुस्ती
आलस्य,आलस
laziness, lethargy
उसे बहुत सुस्ती  रही है।
उसे बहुत आलस्य /आलस  रहा है। 
हकीकत
सच,सत्य
reality,truth
तुम्हें इस बात की हकीकत का पता नहीं है।
तुम्हें इस बात के सच  / सत्य का पता नहीं है। 
हत्या
क़त्ल
murder
कुछ नकाबपोशों(masked people) ने उसकी हत्या कर दी।
कुछ नकाबपोशों(masked people) ने उसका क़त्ल कर दिया।
हानि
नुकसान
loss
आग लगने से माल की बहुत हानि हुई।
आग लगने से माल का बहुत नुकसान हुआ।  
हिचकिचाहट
संकोच
hesitation
उसे अपनी बात कहने में हिचकिचाहट हो रही थी।
उसे अपनी बात कहने में संकोच हो रहा था। 
हिफ़ाज़त
संरक्षण
protection
वह स्थानीय पुलिस की हिफ़ाज़त में है।
वह स्थानीय पुलिस के संरक्षण में है। 
हिम्मत
साहस
courage
उसने बड़ी हिम्मत से डाकुओं का सामना किया।
उसने बड़े साहस से डाकुओं का सामना किया। 
हैरत
अचम्भा,अचरज,
आश्चर्य
surprise
उसे इस बात पर बड़ी हैरत हुई।
उसे इस बात पर बड़ा अचम्भा / आश्चर्य हुआ। 

53 comments:

  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. Senapati me kon sa ling hoga

    ReplyDelete
    Replies
    1. सेनापति पुल्लिंग शब्द है। 

      Delete
  3. वीरगति में कोंन सा लिंग होगा

    ReplyDelete
    Replies
    1. वीरगति स्त्रीलिंग शब्द है।
      उदाहरण: सैनिक ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की।

      Delete
  4. शौक स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. शौक पुल्लिंग शब्द है। 

      Delete
  5. बहुत बढ़िया कार्य किया है आपने,धन्यवाद

    ReplyDelete
  6. Replies
    1. प्रभु पुल्लिंग शब्द है।

      Delete
  7. सवेरा का सत्रीलींग क्या होगा।

    ReplyDelete
  8. सवेरा का एक पर्यायवाची है 'सुबह' जो कि स्त्रीलिंग शब्द है। सवेरा हो गया है। सुबह हो गई है। 

    ReplyDelete
  9. Natija striling hai ya pulling

    ReplyDelete
    Replies
    1. नतीजा पुल्लिंग शब्द है। 

      Delete
  10. Ashru granthi shabd puling hai ya striling

    ReplyDelete
  11. अश्रु ग्रंथि शब्द स्त्रीलिंग है। 

    ReplyDelete
  12. कलाकार ऐसा शब्द है जो स्त्री और पुरुष के लिए समान रूप से प्रयुक्त होता है। उदाहरण : राजू बहुत अच्छा कलाकार है। रमा बहुत अच्छी कलाकार है।

    ReplyDelete
  13. प्रचार कोन सा लिंग है

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रचार पुल्लिंग शब्द है। 

      Delete
  14. How did you get to know about the gender of all these words and is there any straight rule to remember them and if we interchange while speaking it will that be a problem?

    ReplyDelete
  15. Hindi dictionaries mention gender of each word along with its meaning. There is no single rule to remember them. If you interchange the genders of these words while speaking it will sound funny or awkward. However, you will still be able to communicate and convey your message.

    ReplyDelete
  16. मरीज मे कौन सा लिंग है?

    ReplyDelete
    Replies
    1. मरीज़/मरीज मूलतः पुल्लिंग शब्द है किन्तु इसका प्रयोग स्त्री एवं पुरुष के लिए समान रूप से होता है।
      उदाहरण : मोहन कैंसर का मरीज़ है। रीमा कैंसर की मरीज़ है। वे सब लोग कैंसर के मरीज़ हैं।

      Delete
  17. Replies
    1. रेलगाड़ी की तरह,ट्रेन शब्द भी स्त्रीलिंग है। उदाहरण: लुधियाना से दिल्ली जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर २ पर खड़ी है।

      Delete
  18. पैंसा किस लिंग में आता है

    ReplyDelete
  19. आपने अपने प्रश्न का उत्तर स्वयं ही दे दिया है। पैसा पुल्लिंग शब्द है। उदाहरण: सेठ जी ने अपने बेटे की शादी में बहुत पैसा खर्च किया।

    ReplyDelete
  20. Replies
    1. किरण स्त्रीलिंग शब्द है।

      Delete
  21. बहूत ख़ूब और अच्छी पहल l सबसे अहम बात के आपने सभी महाशय के प्रश्नों के उतर ब खूबी दिया l वाह .....

    ReplyDelete
    Replies
    1. सराहना के लिए बहुत -बहुत धन्यवाद 🙏😊

      Delete
  22. test के लिए कौनसा लिंग use hoga?w

    ReplyDelete
    Replies
    1. टैस्ट (test ) मूलतः एक अंग्रेज़ी शब्द है जो अब हिंदी वाक्यों में अक्सर प्रयुक्त होता है। इसे पुल्लिंग शब्द की तरह प्रयोग करते हैं। उदाहरण: १) कल मेरा टैस्ट है, इसलिए मैं खेलने नहीं आऊँगा। २) तुम्हारा ब्लड टैस्ट हो गया क्या ?

      Delete
  23. बलिदान शब्द संस्कृत के तीनों लिंगों में से किस लिंग का है

    ReplyDelete
    Replies
    1. बलिदान शब्द संस्कृत में नपुंसकलिंग है।

      Delete
  24. 'उत्साह' शब्द का लिंग निर्णय करें।

    ReplyDelete
    Replies
    1. उत्साह पुल्लिंग शब्द है। उदाहरण: बच्चों का उत्साह देखने लायक था।

      Delete
  25. कुंभ कौन सा लिंग है

    ReplyDelete
    Replies
    1. कुंभ पुल्लिंग शब्द है।

      Delete
    2. Strilling

      Delete
  26. पर्व,मेला,मंदिर,मूर्ति, शीश,झगड़ा,कलश, कथा आदि कौनसा लिंग है

    ReplyDelete
    Replies
    1. पर्व, मेला, मंदिर, शीश , झगड़ा और कलश पुल्लिंग शब्द हैं। मूर्ति और कथा स्त्रीलिंग शब्द हैं।

      Delete
  27. चापलूसी और बोलती कौन सा लिंग है

    ReplyDelete
    Replies
    1. चापलूसी स्त्रीलिंग शब्द है। उदाहरण: वह बॉस की चापलूसी करता है।
      बोलती स्त्रीलिंग शब्द है। उदाहरण: यह सुनकर उसकी बोलती बंद हो गई।

      Delete
  28. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  29. Janjir konsa ling hai aur iska kya hai striling or pulling

    ReplyDelete
  30. धैर्य

    ReplyDelete
  31. धैर्य

    ReplyDelete
    Replies
    1. धैर्य पुल्लिंग शब्द है।

      Delete