आओ हिंदी पढ़ें -पढ़ाएँ ,मेल -जोल की रीति बढ़ाएँ
आओ हिंदी पढ़ें-पढ़ाएँ , भारत को सुदृढ़ बनाएँ
एक राष्ट्र है,एक संस्कृति ,सभ्यता की भी एक आकृति
दृष्टिकोण भी मिलते से, तो क्यों न भाषा एक बनाएँ
फ्रांस ,जर्मनी ,रूस,चीन सब,अपनी भाषा पर इठलाते
फिर हम भारतवासी ही क्यों अपनी हिंदी से सकुचाते
काश्मीर से तमिलनाडु तक ,सब जन हिंदी अपनाएँ
पृथक नहीं हम, एक हैं सब ,पूरे विश्व को बतलाएँ
जीत गए अंग्रेज़ों से पर अंग्रेज़ी के रहे ग़ुलाम
कैसे हिंदुस्तानी, जो हिंदी का न करते सम्मान
अंग्रेजी की उँगली थामे , कितना आगे जाएँगे
कब तक स्वतंत्रता दिवस भी,अंग्रेज़ी में मनाएँगे
प्रिय अगर हमको भारत तो, हिंदी क्यों नहीं प्यारी
क्या यह हमारे स्नेह की, तनिक भी नहीं अधिकारी
यही जोड़ सकती भारत को, यह संस्कृत की बेटी है
बहन है कन्नड़, मलयालम की , उर्दू की सहेली है
राष्ट्रभाषा है शक्ति हमारी ,भारत की पहचान यही
यही जोड़ती मातृभूमि से ,संस्कृति का दर्पण यही
बसेगी जब प्रत्येक हृदय में,एक अपनत्व जगाएगी
जोड़ेगी प्रतिभाओं को ,प्रगति की ओर बढ़ाएगी
चारु शर्मा
२७/८/१४
14th september is celebrated as ' Hindi Divas' in India. Let us use more of this beautiful national language of ours in our daily lives and realize the dream of the father of our nation ,Mahatma Gandhi .
ReplyDeleteJai Hind
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteHindi humaari bhaasha hi nahin apitu bhaartiya sanskriti ka darpan bhi hai. Iska prayog hi Bhaarat ko sudradh banaayega.
ReplyDeleteRaashtriya ekta ki disha mein iska vishisht yogdan hai.Hindi bhaasha ka prayog humaare aadar summaan ka dyotak hai.
Charu Sharma ne apni kavita 'Raashtra Bhaasha Hindi' mein atyant saral avum saras bhaasha mein Hindi ki mehetta ka varnan kiya hai.
Aaj ke chhaatr avum chhatraon ke liye yeh kavita bahut prernadaayak siddh hogi .
Dr. Sharda Sharma
D.Lit, Ex H.O.D Hindi Dept.
ML&JNK Girls College , S.R.E
Convenor Syllabus and Research Committee
Member of Executive Committee, C.C.S University Meerut
आइए, इस अवसर पर हम हिंदीभाषी, हिंदी में अधिक अच्छा लिखने और अच्छी हिंदी पुस्तकें पढ़ने का संकल्प लें।
ReplyDelete